
22 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर।:शहर के रेलवे क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे आरक्षण केंद्र के सामने तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार ने लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही कार का नंबर CG04PY7722 बताया जा रहा है। अचानक तेज रफ्तार वाहन को देखकर वहां मौजूद लोग डरकर इधर-उधर हटने लगे। क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे आरक्षण केंद्र और आसपास के इलाके में हमेशा यात्रियों एवं आम लोगों की भीड़ रहती है। इसके बावजूद कई वाहन चालक लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि रेलवे क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। लोगों ने स्पीड ब्रेकर, नियमित ट्रैफिक निगरानी और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
