
21 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर आज व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल में प्रशासनिक टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि स्कूल परिसर से लगभग 15 मीटर की दूरी पर स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वयं की दुकान संचालित कर विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म बेची जा रही थी।

जांच में नियमों के स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया तथा स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया।

इस कार्रवाई से निजी स्कूलों में मनमानी और व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दी।

कार्रवाई में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, कन्या बिल्हा प्राचार्य चंद्रभान सिंह एवं एपीसी समग्र शिक्षा रोहित भांगे जांच दल में शामिल रहे।
