19 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर ब्रेकिंग,,,,
बिलासपुर-रायगढ़ रेल मार्ग पर महिला यात्रियों के हैंडबैग से सोने के जेवर और नगदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का जीआरपी बिलासपुर ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं।
आरोपी ट्रेनों में सफर के दौरान महिलाओं को निशाना बनाकर बेहद शातिर तरीके से हैंडबैग से जेवर और नकदी पार करते थे।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद GRP ने निगरानी और जांच बढ़ाई, जिसके बाद गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है,,


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है। बरामद सामान में महिलाओं के कई कीमती आभूषण शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
GRP अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और साथियों की तलाश में जुटी है।
