18 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/कोनी
बिलासपुर:जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बियर की बोतल से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी महेंद्र सूर्यवंशी ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई दीपक भार्गव के साथ आरोपी शिवा सिंह ठाकुर और अर्जुन सिंह ठाकुर, निवासी पौंसरा ने शराब दुकान के सामने हाथ-मुक्कों और बियर की बोतल से मारपीट की। हमले में दीपक भार्गव के सिर पर गंभीर चोट आई थी।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 205/2026 के तहत धारा 109, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान डॉक्टर की रिपोर्ट में चोट गंभीर पाए जाने पर धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई।
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी अर्जुन सिंह ठाकुर की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कोनी पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
