18 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तारबहार
बिलासपुर। तारबाहर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीपू पारा गार्डन के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीपू पारा गार्डन के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी की पहचान नीतिश चौहान (24 वर्ष) निवासी रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, गणेश मंदिर के पास, तारबाहर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर एवं आरक्षक नुरूल कादिर की सराहनीय भूमिका रही।
