बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस और ACCU टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना सरकंडा चौकी मोपका पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 8 महिला तस्करों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 90 किलो गांजा और दो इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 46 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 17-18 मई 2026 की दरम्यानी रात करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो इलेक्ट्रिक ऑटो में कुछ महिलाएं रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से सीपत की तरफ भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रही हैं। सूचना मिलते ही सरकंडा चौकी मोपका पुलिस, ACCU टीम और गवाहों के साथ बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान दो इलेक्ट्रिक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जहां 8 प्लास्टिक बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर रखा गया 86 पैकेट गांजा बरामद हुआ। सभी पैकेट खाकी टेप से लिपटे हुए थे और प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 1 किलो था। कुल गांजा का वजन करीब 90 किलो निकला।

पुलिस ने मौके से दो इलेक्ट्रिक ऑटो क्रमांक CG 10 BS 7574 और CG 10 CC 3813 को भी जब्त किया है। गिरफ्तार सभी महिलाएं ग्राम मटियारी थाना सीपत क्षेत्र की रहने वाली हैं। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपीगण :–
01/ अशोक बाई पति सुदामा शिकारी 45 वर्ष निवासी मटियारी
02/ नंद कुमारी पति लालमन शिकारी 45 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
03/ लक्ष्मी शिकारी पति बलराम यादव 30 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
04/ द्रोपती शिकारी पति जागेश्वर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
05/ ग्यास बाई पति लालू शिकारी 50 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
06/ गंगा सिंह पति विद्या शिकारी 30 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी
07/ रम्मती शिकारी पति स्वर्गीय चंद्र लाल 50 वर्ष निवासी ग्राममटियारी
08/ इंद्राणी पति दिलीप शिकारी 45 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत
जब्ती-
01/ कुल 8 बोरी में 86 पैकेट खाकी टेप से लिपटा गांजा प्रत्येक लगभग 1किलो ग्राम जुमला वजन 90 किलो ग्राम
02/ दो इलेक्ट्रिक ऑटो CG 10BS 7574, CG 10CC3813
कुल कीमती 4675000₹
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है कि आखिर इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
