18 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/कोनी
बिलासपुर। ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फ़ार्म हाउस में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर फ़ार्म हाउस मालिक समेत 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सिविल लाइन CSP और SDOP कोटा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये की नगदी, मोबाइल फोन और लग्जरी चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत कोनी थाने में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फ़ार्म हाउस में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, जहां कई लोग ताश-पत्ती पर दांव लगाते मिले। मौके से कुल 3 लाख 80 हजार रुपये नगद, 11 मोबाइल फोन और 5 चारपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

1.रोशन सिंह उम्र 38 साल निवासी ओमनगर थाना सिविल लाइंस बिलासपुर
2 मुन्ना गोयल निवासी राजीव गांधी चौक थाना सिविल लाइंस 982
3 विकास सिंह निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला
4 मनीष शर्मा शर्मा उम्र 42 साल विद्या नगर तारबहार
5 नीरज शर्मा शर्मा उम्र 42 साल निवासी विद्या नगर थाना तारबहार
6 दीपक अग्रवाल उम्र 37 साल निवासी रामा लाइफ सिटी सकरी
7 चंद्रकिशन अग्रवाल निवासी तखतपुर बिलासपुर
8.मयंक सोनकर उम्र 20 साल निवासी नया बस स्टैंड तिफरा

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में कोनी थाना पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
