17 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/कोनी
बिलासपुर:थाना कोनी पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। ग्राम रमतला के निवासी राजेंद्र साहू की रिपोर्ट के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने 06 मई 2026 को अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी भीमा सूर्यवंशी (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
घटना की विवेचना में पाया गया है कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाकर उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने जांच के दौरान पर्याप्त तकनीकी साक्ष्यों व सतत पतासाजी के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
थाना कोनी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। अभियोजनार्थ मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों — उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर — के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।
