17 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। सेंट्रल सिंधी युवा विंग द्वारा 14 मई 2026 को गोल बाजार स्थित मोटूमल भीमनानी धर्मशाला में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर सेंट्रल सिंधी युवा विंग के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की पारदर्शिता एवं सक्रिय कार्यप्रणाली पर विशेष जोर दिया गया ।
सेंट्रल सिंधी युवा विंग से विशिष्ट सम्मानित सदस्य दयानंद तीर्थनी,संरक्षक अमित नेभनि,मार्गदर्शक दिनेश जोतवानी,अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी,कार्यकारी अध्यक्ष पवन वाधवानी,सचिव जय गुरनानी,कोषाध्यक्ष सुमित सचदेव, नवीन रुपाणी,विजय वाधवानी,राजू टेकचंदानी,जय छुगानी,राकेश वाधवानी,राहुल छुगानी,मनीष जगवानी,विजय पंजवाणी,राहुल वाधवानी,लखन नागदेव,सन्नी वाधवानी,रवि तोलानी,नितेश रामानी एवं अन्य युवा उपस्थित रहे। 🙏
