06 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:देर शाम बिलासपुर में मौसम ने अचानक खतरनाक करवट लेते हुए शहर को आंधी-तूफान और तेज बारिश की चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पंडाल और हल्के ढांचे हवा में उड़ गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने जहां एक ओर लोगों को दहशत में डाल दिया, वहीं भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत भी दी। शहर के कई इलाकों में सामान उड़ने और छोटे-मोटे नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। लगातार बिजली गिरने और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में और बदलाव की संभावना जताई है।
