05 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष…..
रायगढ़:जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टाईगर गोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तराईमाल स्थित बीएस स्पंज के पास जुआ फड़ संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पेड़ के नीचे दो युवक स्टाईगर गोटी से जुआ खेलते पाए गए।
घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार डिस्टाल्ले (28 वर्ष), निवासी जेलपारा जूटमिल और अभय चौहान (25 वर्ष), निवासी विजयपुर मां बिहार कॉलोनी चक्रधरनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 नग स्टाईगर गोटी, एक पुराना टॉवेल, एक प्लास्टिक बोरी और ₹1,700 नगद जब्त किए गए।
पूछताछ में दोनों ने जुआ खिलाने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
