05 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष…..
रायगढ़:जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ा प्रहार किया है। साइबर थाना, पुसौर, तमनार और छाल पुलिस की अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 6.200 किलोग्राम गांजा, 259 पाव देशी शराब और करीब 31 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद रिमांड पर भेजा गया है।
पान ठेले के पीछे छिपा कर रख था गांजा:आरोपी गिरफ्तार
पुसौर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुलाब यादव (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पान ठेले के पीछे गांजा छिपाकर रखा था। तलाशी में उसके कब्जे से 6.200 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹62,000) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया।

झाड़ियों में छिपी 259 पाव देशी शराब बरामद:इसी दौरान पुलिस ने एक अन्य सूचना पर कार्रवाई करते हुए दीपेश ठाकुर (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 259 पाव देशी प्लेन शराब (करीब 46.620 लीटर) जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

महलोई में महिला के घर रेड:12 लीटर महुआ शराब जब्त
तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम महलोई चौहानपारा में पुलिस ने दबिश देकर रजनी चौहान (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके घर से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। महिला के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई:फरार आरोपी भी दबोचा
छाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तुलेश्वरी यादव को 9 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पूर्व मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा (38 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
