04 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर जिले की पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं और तेज़ कार्रवाई का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए एक महीने के भीतर सैकड़ों बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलाया है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देश पर अप्रैल 2026 में चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान और ऑपरेशन तलाश के तहत बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

अभियान के दौरान 69 अपहृत बालक/बालिकाओं और 579 गुमशुदा महिला एवं पुरुषों को दस्तयाब किया गया। खास बात यह रही कि ऑपरेशन मुस्कान में बिलासपुर जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान, जबकि ऑपरेशन तलाश में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी कार्यकुशलता साबित की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस टीमों ने तकनीकी सहयोग और मुखबिर तंत्र को मजबूत कर देश के विभिन्न राज्यों तक पहुंच बनाई।

राज्य के बाहर से भी सफलता:महाराष्ट्र से 2 बालिकाएं उड़ीसा से 1 बालिका बरामद
राज्य के भीतर:66 बालक/बालिकाएं,,579 महिला एवं पुरुष दस्तयाब
अभियान के दौरान कुल 11 बालक, 58 बालिकाएं, 430 महिलाएं और 149 पुरुष को सुरक्षित खोज निकाला गया।
इस सफल अभियान के चलते कई परिवारों को अपने बिछड़े सदस्यों से मिलने का मौका मिला, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। परिजनों ने बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और विवेचकों की सराहना की।
विशेष उपलब्धि:गुम इंसान क्रमांक 53/26 को भी सफलतापूर्वक दस्तयाब किया गया।
यह अभियान न सिर्फ पुलिस की कार्यक्षमता बल्कि उनकी संवेदनशीलता का भी प्रतीक बनकर सामने आया है
