04 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बिलासपुर के बेलतरा क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। विधायक सुशांत शुक्ला के सेवा सदन कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य उत्सव मनाया।

यह आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में नूतन चौक स्थित सेवा सदन परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जहां उत्साह चरम पर नजर आया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य हुआ, वहीं आतिशबाजी कर ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया गया। पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत को भाजपा की नीतियों और जनविश्वास की जीत बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की गई, वहीं गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति को इस सफलता का अहम कारण बताया गया।
नेताओं ने कहा कि यह परिणाम विकास और सुशासन की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय की सक्रिय भागीदारी को भी सराहा गया, जिसे बदलते सामाजिक समीकरण का संकेत बताया गया।
समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सेवा सदन परिसर देशभक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया
