25 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/ ब्यूरो कोरबा
ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा,,,,,
कोरबा :जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और अलग-अलग राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों को उड़ीसा के संबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 4.5 लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद की गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई XUV300 कार भी जब्त कर ली गई है।
जांच में सामने आया कि गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करती थीं और दुकानदार को बातों में उलझा देती थीं। इसी दौरान उनके साथी मौके का फायदा उठाकर आभूषण पार कर देते थे। आरोपियों ने कई राज्यों में इस तरह की वारदात करना कबूल किया है और पश्चिम बंगाल के कई शहरों में भी सक्रिय रहने की जानकारी दी है।
कोरबा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में राहत का माहौल है। पुलिस ने शहर के व्यापारियों से अपनी दुकानों में CCTV कैमरे लगाने और सतर्क रहने की अपील की है।
