14 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर नगर के सभी स्वयंसेवक प्रातः 6:30 बजे छत्तीसगढ़ स्कूल में एकत्रित हुए, जहां से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।

स्वयंसेवकों ने अनुशासित पदयात्रा करते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात आयोजित उद्बोधन कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण में अमूल्य योगदान और उनके दूरदर्शी विचारों का विस्तार से वर्णन किया। वक्ताओं ने उन्हें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संविधान के शिल्पकार के रूप में स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत, विभाग, जिला एवं नगर स्तर के वरिष्ठ स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में बंधुओं की सहभागिता रही। आयोजन में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।
