11 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुरबिलासपुर पुलिस ने “अर्पण” अभियान के तहत शानदार सफलता हासिल करते हुए महज एक महीने में 135 गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में एसीसीयू और जिले के सभी थानों की टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया।
गुम मोबाइलों के आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इनपुट के आधार पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।जांच के दौरान कई मोबाइल अन्य जिलों और राज्यों में सक्रिय पाए गए, जिन्हें ट्रैक कर बरामद किया गया। पुलिस की टेक्निकल टीम और सीसीटीएनएस स्टाफ के सतत प्रयासों से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी।
शेष मोबाइलों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।10 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं नागरिकों को उनके मोबाइल सौंपे।
इस दौरान करीब 160 लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस की तत्परता और जनसेवा की भावना की सराहना की।साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूककार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए। डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, व्हाट्सएप डीपी बदलकर ठगी, ऑनलाइन लोन ऐप फ्रॉड, कस्टमर केयर ठगी और फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम जैसे मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या साइबर ठगी के प्रयास की तुरंत सूचना पुलिस को दें और जागरूक रहें।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “अर्पण” अभियान के तहत हर महीने बड़ी संख्या में गुम मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए जा रहे हैं। यह अभियान पुलिस की जनसेवा और विश्वास कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनता जा रहा है।
बिलासपुर पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प
