02 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर -बिलासपुर जिले को कई अनुभवी अधिकारियों की सेवाएं मिली हैं।निरीक्षक कमला पूसाम को रायगढ़ से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। वे पूर्व में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी रह चुकी हैं और महिला संबंधी मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।वही मस्तूरी थाना में वर्तमान प्रभारी अजहरुद्दीन को रायपुर नगरीय निकाय में सेवा देने के लिए नई जिम्मेदारी मिली वही यशवंत प्रताप सिंठ को भी रायपुर से बिलासपुर भेजा गया है।इससे सभी जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।रायगढ़, दुर्ग और अन्य जिलों में भी
बदलाव,,,मोहनलाल भारद्वाज का तबादला रायगढ़ से दुर्ग किया गया है।शील आदित्य कुमार सिंह को रायपुर से रायगढ़ भेजा गया है।
इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है, जिससे प्रशासनिक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
रायपुर नगरीय क्षेत्र में बड़ी तैनाती
रायपुर शहर में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है:,,, जिसमे –
दीपेश कुमार सैनी
अजहरुद्दीन (पूर्व में बिलासपुर)
अमित कुमार कौशिक
शक्ति सिंह
गौतमचंद्र गावड़े
जितेन्द्र जायसवाल
अजय झा
राकेश ठाकुर
रितेश मिश्रा
राजेश कुमार मरई
इन सभी को रायपुर नगरीय पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से तैनात किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले
अवधराम साहू – रायपुर से धमतरी
अविनाश सिंह – रायपुर से बालोद
नरेन्द्र कुमार मिश्रा – रायपुर से सूरजपुर
शैलेन्द्र कुमार ठाकुर – रायपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
कमलेश देवांगन – रायपुर से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
सुशील चन्द्र कर्ष – रायपुर से बलरामपुर
सिद्धेश्वर प्रताप सिंह – रायपुर से गरियाबंद,,
लक्ष्मीकांत शुक्ला (उप निरीक्षक) – धमतरी से कबीरधाम ,, प्रशासनिक कसावट का हिस्सा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस बड़े तबादला आदेश को प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अलग-अलग जिलों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
कुल मिलाकर, इस फेरबदल से प्रदेश के कई जिलों में पुलिसिंग की रणनीति और कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर कानून-व्यवस्था पर पड़ेगा।
