26 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 4 शातिर चोरों सहित 3 खरीददारों को गिरफ्तार कर कुल 7 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के निर्देशन में की गई।

300 CCTV फुटेज खंगालकर मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए ए.सी.सी.यू. और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर भर में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
जांच के दौरान मुख्य आरोपी साहिल मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले लोगों की भी जानकारी दी।
3 जिलों के 6 मामलों का खुलासा
इस कार्रवाई में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और दुर्ग जिले के कुल 6 मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
मोटरसाइकिल चोर:
साहिल मरावी (19 वर्ष)
रितेश सेन (19 वर्ष)
निलेश शुक्ला उर्फ राजा (28 वर्ष)
हिमांशु जगत (20 वर्ष)
वाहन खरीददार:
गिरफ्तार आरोपियों में —
रघुनंदन साहू (24 वर्ष), पिता अभिराम साहू
नंदकुमार रजक (26 वर्ष), पिता गोकुल रजक
सोनू केवंट (24 वर्ष), पिता रामभरोस केवंट
तीनों आरोपी बेदपरसदा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं।
बरामद वाहन
पुलिस ने पैशन प्रो, बजाज CT 100, होंडा शाइन, हीरो स्प्लेंडर सहित कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है।
टीम को मिला सम्मान
इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों की एसएसपी द्वारा सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की गई है।
✍️ प्रधान संपादक – सीजी क्राइम रिपोर्टर
