25 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
ब्रेकिंग न्यूज बिलासपुर,,,,
बिलासपुर:सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला धूरी पारा इलाके में एक नाबालिग युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही घर की छत पर पेड़ की डंगाल (टहनी) से लटककर यह कदम उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरविंद पटेल (पिता राजेश पटेल) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का मार्ग पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
