24 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान के चेतन भवन मे प्रशिक्षण कार्यशाला cyber विषय पर आयोजन हुआ
बिलासपुर रेंज के सभी साइबर थानों एवं साइबर सेल के अधिकारियों का प्रशिक्षण व बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान बढ़ते साइबर अपराधों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में यह बताया गया कि किस प्रकार अपराधी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर ठगी और अन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, और उनसे निपटने के लिए पुलिस को किन नई रणनीतियों को अपनाना आवश्यक है। इस अवसर पर साइबर क्षेत्र के निजी विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनने के लिए मार्गदर्शन दिया।

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) राम गोपाल गर्ग ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में हो रहे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग कर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही “अनुभव” ऐप और वेबसाइट के माध्यम से आम नागरिकों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, जो सीधे आईजी तक पहुंच रहा है। इससे पुलिस विभाग की कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने में मदद मिलेगी।

पुलिस विभाग का मानना है कि जनसहभागिता और तकनीकी जागरूकता के माध्यम से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। यह प्रशिक्षण व बैठक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा अनुभव एप जिसका उद्देश पुलिस व जनता के बीच का सीधा संवाद व जानकारी पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने लोगो से अपील की है की ज्यादा से ज्यादा अपने मोबाइल मे इस एप लो डौनलोहड करे और अपनी समस्या, शिकायत और सुझाव सीधे पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे
प्रशिक्षण कार्यशाला मे बड़ी संख्या मे सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारी तकनीकी कार्य मे कुशलता रखने वाले अधिकारी करामचारि उपास्थि रहे
