24 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 24 मार्च 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा कार्यों को मूर्तरूप देते हुए आज दाहिर उपघर प्रभात संजीवनी शाखा में “सेवा दिवस” के अवसर पर नि:शुल्क मेडिकल उपकरण सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत जरूरतमंदों को व्हील चेयर, वॉकर, पल्स ऑक्सीमीटर, सक्शन मशीन और नेबुलाइजर जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय टोली के माननीय सदस्य एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद तिवारी, नगर कार्यवाह माधव मिश्रा, उपनगर सेवा प्रमुख डॉ. गजेंद्र साहू, शाखा सेवा प्रमुख डॉ. मनोज सोमानी, शाखा कार्यवाह प्रफुल्ल मिश्रा, मुख्य शिक्षक गोविंद पमनानी, उपनगर संपर्क प्रमुख अरुण निर्णेजक, प्रार्थना प्रमुख जयंत यादव, गटनायक शिरीष कुमार पाण्डेय सहित शाखा के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस सेवा पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सके।
साथ ही शाखा के सेवा प्रभाग ने अपील की है कि जिन लोगों के पास उपयोग के बाद अनुपयोगी हो चुके मेडिकल उपकरण घर में पड़े हैं, वे उन्हें शाखा से संपर्क कर दान स्वरूप उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।
