20 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर चौक, रमतला रोड कोनी में “आदित्य प्रॉपर्टीज़” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास (राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि कोनी, बिरकोना, रमतला, सेदरी और रतनपुर रोड क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। यहां एजुकेशन हब और हरियाली के कारण लोग आवासीय एवं व्यवसायिक दृष्टि से निवेश करना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आदित्य प्रॉपर्टीज़” के शुभारंभ से आम लोगों को विश्वसनीय जमीन और मकान खरीदने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संचालक युवा कांग्रेस नेता शुभम श्रीवास एवं पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’ द्वारा अतिथि त्रिलोक श्रीवास का श्रीफल, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, चरण सिंह राज, निखिल श्रीवास, मनोहर श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, सोनू श्रीवास, गोविंद यादव, आकाश ठाकुर, अनिल यूके, हरिश श्रीवास, रमेश श्रीवास, आशीष श्रीवास सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी गईं।
