बिलासपुर स्थित Courtyard by Marriott में बीएनआई (BNI) की भव्य बिज़नेस मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक उद्यमियों ने भाग लेकर नेटवर्किंग और व्यापार विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत मिश्रा, अध्यक्ष बिलासपुर प्रेस क्लब उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अजीत मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “वर्तमान समय में नेटवर्किंग व्यवसाय की सफलता का अहम आधार बन चुकी है। बीएनआई जैसे संगठन न केवल व्यापार को गति देते हैं, बल्कि आपसी विश्वास और सहयोग को भी मजबूत बनाते हैं।”
उनके इस वक्तव्य ने कार्यक्रम में मौजूद सभी उद्यमियों को प्रेरित किया।

बैठक में बीएनआई कोलबोरेटर्स के अध्यक्ष डॉ. सचिन यादव ने जानकारी दी कि इस चैप्टर के माध्यम से अब तक सदस्यों को कुल 119 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार प्राप्त हो चुका है। यह उपलब्धि संगठन की मजबूत नेटवर्किंग और आपसी विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है।
“Givers Gain” की सोच के साथ आगे बढ़ता बीएनआई
बीएनआई के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरणपाल सिंह चावला ने कहा कि बीएनआई “Givers Gain” के सिद्धांत पर कार्य करता है, जहां सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को बढ़ाने में सहयोग करते हैं।

कार्यक्रम में अभिजीत रॉय (उपाध्यक्ष), देवेंद्र बघेल (सचिव), मनीष जैन सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और एक-दूसरे के साथ संभावित सहयोग के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही भविष्य में संयुक्त रूप से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने की रणनीति भी बनाई गई।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
