11 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित Officers Club Bilaspur में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर क्लब की महिलाओं ने एकत्र होकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और आपसी संवाद को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और संवाद सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला।

इस आयोजन में श्रीमती ऊषा जैन, श्रीमती निक्की अग्रवाल, रजनी खांडेकर, श्रीमती अलका तिवारी, श्रीमती हरजीत राजपाल, श्रीमती भारती दीक्षित और श्रीमती ऊषा भांगे सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान होली का रंग भी देखने को मिला, जहां क्लब की महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों और खुशियों से सराबोर इस आयोजन में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा, जिसमें महिलाओं ने मिलकर सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प
