09 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सप्त सुरम ट्रस्ट के तत्वावधान में बिलासपुर के प्रतिष्ठित होटल एम्परर पैराडाइज (ए वेंचर ऑफ यश पैलेस) में भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य विशिष्ट अतिथि बिलासपुर महापौर पूजा विधानी रहीं, जिन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताया। वहीं सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक मोहन सुंदरानी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। भाजपा महिला मोर्चा की अभिनेत्री किरण सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुईं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में होटल एम्परर पैराडाइज (ए वेंचर ऑफ यश पैलेस) के अर्जुन सिंह कचवाहा, नीरज जैन, राजेश गुप्ता और चंचल सलूजा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में होटल एम्परर पैराडाइज, राज कंस्ट्रक्शन, आरोही संगीत फाउंडेशन, सिटी वॉच, श्रम बिंदू, रीति-रिवाज, ओटीटी कैफे एंड रेस्टोरेंट, जी.एम. ट्रेडर्स, श्री सोमनाथ एजेंसी, आनंद पब्लिक स्कूल तथा मालाबार ज्वैलर्स का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन समिति की ओर से कैप्टन तरुण, शशि पूनम, एडवोकेट शिवनारायण, तनुश्री सोनी, डॉ. आलोक भट्टाचार्य, सीमा सूदन, वीरेंद्र प्रसाद, अशोक मेनन, शैलेन्द्र स्वर्णकार, रामभगत अग्रवाल, मंजुला जोशी, गरिमा श्राफ एवं प्रतिमा घोष ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वरिष्ठ एवं लोकसभा पत्रकार ऊषा सोनी जी
समारोह के दौरान मीडिया जगत से लोकसभा की रिपोर्टर उषा सोनी को उनके पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस विभाग से आईजी कार्यालय में पदस्थ दीपमाला कश्यप सहित कई अन्य महिलाओं को भी मंच पर सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्टेट टीवी इंडिया एवं 8 news CG के संपादक शेख असलम एवं उनके सभी पत्रकार साथियों का मंच पर अतिथियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह समारोह नारी शक्ति के सम्मान, प्रोत्साहन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व से ही समाज का संतुलित विकास संभव है। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
