08 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सकरी
बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सकरी उपसंभाग में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 81 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि 46 बकायादारों से कुल 5 लाख 9 हजार 828 रुपए की वसूली की गई।
यह कार्रवाई बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अंबष्ट के निर्देश और अधीक्षण यंत्री सुरेश कुमार जांगड़े के मार्गदर्शन में की गई। विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बकाया वसूली और लाइन विच्छेदन के लिए कुल 8 टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने सकरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की।
अभियान के दौरान असमा कॉलोनी के 7 कनेक्शन ऐसे पाए गए जिन पर कुल 15 लाख 36 हजार रुपए से अधिक की बकाया राशि थी। इसके अलावा ग्राम मेंड्रा के राजकुमार पर 83,974 रुपए, संस्कृति विहार की साधना सूर्यवंशी पर 64,731 रुपए, पंकज कुमार पर 62,164 रुपए, असमा सिटी के राजेश वर्मा पर 51,006 रुपए, सकरी की पूजा साहू पर 44,233 रुपए, श्यामा साहू पर 44,016 रुपए, ग्राम सईदा के दीपक कुमार सूर्यवंशी पर 40,837 रुपए, सागरदीप के अनिल कुमार गुप्ता पर 39,120 रुपए, ग्राम सईदा की श्याम बाई पर 37,458 रुपए, रामा लाइफ सिटी के तरुण कुमार त्रिवेदी पर 37,116 रुपए तथा सकरी के परदेशी पर 35,779 रुपए बकाया पाए जाने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में कार्यपालन यंत्री सिटी विजिलेंस सी.पी. गढ़ेवाल, एस.के. मुख्तार, श्रीमती पूर्णिमा सिंह, अनुपम सरकार, सहायक यंत्री प्रमोद कुमार चौबे, जीतेश दिव्य, वरदान खलखो, कनिष्ठ यंत्री कु. कंचन खूंटे सहित सकरी उपसंभाग के कर्मचारी मौजूद
