हाईवे किंग ढाबा के पास लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, 100% मशरूका बरामद
02 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर/रतनपुर
नेशनल हाईवे-130 पर स्थित हाईवे किंग ढाबा के पास हुई लूट की गंभीर वारदात पर रतनपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, 03 मोबाइल फोन एवं 8000 रुपये नगद सहित कुल ₹2,28,000 की शत-प्रतिशत बरामदगी की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 3:35 बजे, प्रार्थी विजय कुमार राज उम्र 48 वर्ष, निवासी तिवरता थाना दीपका जिला कोरबा, अपने तीन महिला रिश्तेदारों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 19 AE 3400 से मेला देखकर वापस लौट रहे थे। रतनपुर के पास हाईवे पर पेशाब करने के लिए वाहन रोकने के दौरान दो कारों (एक सफेद क्रेटा एवं एक अन्य हरे रंग की कार) में सवार 04 आरोपियों ने उतरकर प्रार्थी के साथ मारपीट की और उसकी कार, तीन मोबाइल फोन तथा महिला पर्स में रखी नगदी रकम लूटकर फरार हो गए।

🚨तत्काल पुलिस कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 76/26, धारा 126(2), 309(4), 3, 5 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा
थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जिला कोरिया एवं अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि प्रार्थी द्वारा तंत्र-मंत्र एवं पूजा-पाठ से रुपए बढ़ाने का झांसा देकर उनसे 2.5 लाख रुपये की ठगी की गई थी। पैसे वापस न मिलने पर आरोपियों ने पीछा कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

बरामदगी एवं जप्ती
आरोपियों के कब्जे से—
✔️ लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार CG 19 BE 3400
✔️ 03 मोबाइल फोन
✔️ नगद 8000 रुपये
✔️ घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा कार CG 15 EA 2300
✔️ 01 अर्टिगा कार CG 16 CM 4564
✔️ 04 मोबाइल फोन
जप्त किए गए हैं।
🚨गिरफ्तार आरोपी
विद्यादास महंत (43 वर्ष) – जिला सरगुजा
रामसुंदर (32 वर्ष) – जिला कोरिया
राजीव कुमार सिंह (37 वर्ष) – जिला कोरिया
गुलशन कुजुर (47 वर्ष) – जिला कोरिया
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्त चेतावनी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (उप पुलिस महानिरीक्षक) द्वारा स्पष्ट किया गया कि—
“झाड़-फूंक, तंत्र-विद्या या पैसे डबल करने का झांसा देने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उनि मेलाराम कठोतिया, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक शशिकांत तिवारी, मनीष जायसवाल एवं देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।
