15 लीटर कच्ची महुआ व 6.300 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त, आबकारी एक्ट के तहत भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
02 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर….
बिलासपुर/सीपत
अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपत पुलिस ने ग्राम नरगोडा एवं देवरी में सघन रेड कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 6.300 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त की है।
थाना सीपत से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नरगोडा एवं ग्राम देवरी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब का संग्रहण व विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीपत थाना प्रभारी के निर्देशन में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और दोनों गांवों में एक साथ रेड की गई।

रेड के दौरान
अमन लोनिया पिता मंगल सिंह लोनिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी नरगोडा भांठा से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब,
जगत नारायण वस्त्रकार पिता हिमांचल वस्त्रकार, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवरी भांठापारा से 35 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 6.300 लीटर)
जप्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अवैध नशे के विरुद्ध अभियान जारी
सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
