भाव, ऊर्जा और अनुशासन से सजी प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
02 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर….
न्यायधानी बिलासपुर
गीतांजलि सिटी फेज–2 स्थित ओशियन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दिनांक 01 फरवरी 2026 को BNI के भव्य मंच पर भगवान श्री गणेश को समर्पित गणेश नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन जीत लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों —
लाव्या साहू, लक्ष्मी सोनी, गुंजन गोस्वामी, भुवनेश्वरी गोस्वामी, कृष्णा काव्या मानिकपुरी, दीपा कुमारी, काव्या लहसे, लाडली ठाकुर, आरुषि साहू, सौम्या धृतलहरे, कृतिका जायसवाल, आर्या तोमर, लेहान श्रीवास, देवेंद्र नाविक, प्रिंस जायसवाल, देवाशीष पांडे, विक्रम सोनी, कनिष्क यादव, लवकेश साहू, गोविंद पुरी गोस्वामी, शेख अफजल एवं आर्यन साहू
ने सामूहिक रूप से अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया।

नन्हे कलाकारों की भाव-भंगिमा, तालमेल, ऊर्जा, अनुशासन और आत्मविश्वास ने मंच को जीवंत कर दिया। सुंदर वेशभूषा और भावपूर्ण अभिनय ने प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बना दिया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान
इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्राचार्य महोदया, समस्त शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ममता श्रीवास ने कहा—
“इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, अनुशासन और संस्कारों को भी सुदृढ़ करते हैं। हमें अपने बच्चों की प्रतिभा पर गर्व है।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की कला की मुक्तकंठ से सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
भक्ति और उल्लास के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम का समापन पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए “गणपति बप्पा मोरिया” के जयघोष के साथ हुआ।
ओशियन पब्लिक स्कूल
जहाँ शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और प्रतिभा को मिलता है सशक्त मंच
