बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के निवास पर हुआ बजट प्रसारण, जनकल्याणकारी प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान
02 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
विवेक कुमार डे/बिलासपुर संवाददाता
बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री नितिन छाबड़ा के निवास स्थान पर आज केंद्रीय बजट 2026 का सामूहिक प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेंद्र गुंबर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा पूर्वी मंडल सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सामाजिक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा पूर्वी मंडल प्रभारी श्री प्रबीर सेनगुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश लालवानी, मंडल महामंत्री श्री शेखर पाल, मंडल उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर कश्यप, श्री आशुतोष शर्मा, श्री विकास सलूजा, श्री विक्की रजक, भाजयुमो जिला सह-कोषाध्यक्ष श्री राहुल सिंह, भाजयुमो पूर्वी मंडल अध्यक्ष श्री देवाशीष दत्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) श्रीमती लोकेश्वरी राठौर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) श्री चंदन यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अमोलक सिंह सलूजा, एमआईसी सदस्य श्री दिनेश देवांगन, इंदिरा नगर शक्ति केंद्र प्रभारी श्री कृष्ण रजक, शंकर नगर शक्ति केंद्र प्रभारी श्री सुब्रत दत्ता, हेमू नगर शक्ति केंद्र प्रभारी श्री राजा गोस्वामी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री संजय देवनाथ एवं भाजपा पूर्वी मंडल मीडिया प्रभारी श्री विवेक डे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र गुंबर ने केंद्रीय बजट 2026 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बजट जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बजट की जनहितकारी योजनाओं और प्रावधानों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए तथा उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष श्री राकेश लालवानी ने बजट की प्रमुख घोषणाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
✈️ टूर पैकेज पर टीसीएस घटाकर 2 प्रतिशत किया जाना,
🏥 नए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना,
🌿 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की शुरुआत,
🗺️ पूर्वोदय राज्यों में पांच पर्यटन स्थलों का विकास,
🚄 नई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर,
💊 गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करना शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बजट को देश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
