कार्यस्थल से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने का आरोप
27 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर/बिल्हा
आयुष विभाग द्वारा संचालित स्पेशलिटी क्लिनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्हा में पदस्थ औषधालय सेवक कृष्ण कुमार वर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कार्यस्थल से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के मामले को गंभीरता से लेते हुए की गई है।
जिला आयुष अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार औषधालय सेवक कृष्ण कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय आयुर्वेद औषधालय, जेवरा निर्धारित किया गया है।
आयुष विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवकों की कार्य में अनुशासनहीनता और लापरवाही को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
