गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रशासनिक परिसर में देशभक्ति का माहौल
26 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर….
बिलासपुर
76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट बिलासपुर सहित नए एवं पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ध्वजारोहण के पश्चात् कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अपने निवास कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
