अमरधाम आश्रम पहुंचकर दिवंगत आत्मा के लिए की प्रार्थना, शोक संतप्त परिजनों को दिया संबल
26 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर/चकरभाठा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री सिंधु अमरधाम आश्रम, चकरभांठा के संत श्री लाल दास साहेब की माताजी श्रीमती धर्मी देवी जसूजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान अमरधाम आश्रम पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि धर्मी देवी जसूजा एक सरल, स्नेही और संस्कारों से ओतप्रोत महिला थीं। उनका जीवन सेवा, सामाजिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक रहा है। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा इस दुखद समय में परिजनों को धैर्य और शक्ति प्राप्त हो।

इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनीश सिंह, श्री अमित चिमनानी, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित पूज्य सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
