यातायात नियम, साइबर अपराध व महिला–बाल सुरक्षा पर दी गई विस्तृत जानकारी
08 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर/रतनपुर
सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान के तहत थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम खैरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महामाया कॉलेज, रतनपुर द्वारा आयोजित एनएसएस कैंप के अंतर्गत दिनांक 07 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार आम नागरिकों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जागरूक करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित जानकारी, कानूनी अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति तथा अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक व लालच में आकर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, महामाया कॉलेज रतनपुर के प्राचार्य, खैरा स्कूल के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में वे निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना एवं समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में जागरूकता फैलाना रहा।
चेतना अभियान के तहत किए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है और पुलिस–जन सहयोग को मजबूती मिल रही
