02 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर….
बिलासपुर:–दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा तैयार ब्रेल लिपि कैलेण्डर 2026 का आज जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने विमोचन किया। यह कैलेण्डर ब्रेल प्रेस द्वारा विशेष रूप से दृष्टिबाधितों एवं लो-विजन दिव्यांगजनों के लिए तैयार किया गया है।
कैलेण्डर में ब्रेल लिपि के साथ-साथ लो-विजन उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय सामान्य अवकाश एवं ऐच्छिक अवकाश शामिल किए गए हैं। इसे ब्रेल प्रेस के विशेषज्ञों द्वारा अत्यंत सावधानी एवं तकनीकी दक्षता के साथ तैयार किया गया है।

विमोचन अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग एवं ब्रेल प्रेस बिलासपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समानता और समावेशन की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ भी दीं।
इस अवसर पर एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्री टी.पी. भावे, उपनियंत्रक श्रीमती बबीता कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे सहित श्री उत्तमराव माथनकार, श्री दीक्षांत पटेल, श्री आर.पी. मंडल, कु. पूर्णिमा पाण्डे, श्री संतोष देवांगन, श्री रमाशंकर शुक्ला, दुर्गेश धीवर, शालिनी त्रिपाठी, नीतू दीवान, वामसी कृष्णा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
