16 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…….
बिलासपुर:–संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर 17 दिसम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा सतनाम भवन, महंत बड़ा (जरहाभाटा) से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा राजीव गांधी चौक, मंदिर चौक, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, सिम्स चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, मगरपारा चौक, तालापारा, भारतीय नगर चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए पुनः महंत बड़ा में समाप्त होगी।
यातायात पुलिस द्वारा शोभायात्रा के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु उक्त मार्गों पर यातायात को अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
परिवर्तित मार्ग इस प्रकार रहेंगे—
➡️.महाराणा प्रताप चौक से राजीव गांधी चौक की ओर जाने वाले वाहन रिंग रोड-2 एवं व्यापार विहार मार्ग का उपयोग करें।
➡️.महामाया चौक से नेहरू चौक की ओर आने वाला यातायात रामसेतु चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
➡️.गांधी चौक से कोतवाली चौक की ओर जाने वाले वाहन ज्वाली पुल–शनिचरी मार्ग से जाएँ।
➡️.पुराना बस स्टैंड से तेलीपारा की ओर आने वाला यातायात शिव टॉकीज चौक की ओर से जाएगा।
➡️.अग्रसेन चौक से बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहन श्रीकांत वर्मा मार्ग–सीएमडी चौक से जाएँ।
➡️.सत्यम चौक एवं अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले वाहन इमलीपारा–मगरपारा मार्ग का उपयोग करें।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
