16 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर/रतनपुर ब्रेकिंग न्यूज़
रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्री पारा बाईपास के पास ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़े ट्रेलर CG 12 AW 3236 को पीछे से आ रही बस CG 06 GY 8153 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए।
हादसे में घायल यात्रियों की पहचान इस प्रकार है—
1. सुरेंद्र विश्वकर्मा (परिचालक)
2. मंजय कुमार
3. राजेश्वर राम
4. दीपक कुमार
5. सनोज यादव
6. कमालुद्दीन अंसारी (चालक)
7. राकेश कुमार सिंह
8. सलोनी सिंह
9. सुनीता सिंह
10. शाहजहां खातून
11. चिंता कुमारी
12. अशरफी सिंह
घायलों में सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह एवं सलोनी सिंह की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की जांच जारी है।
