January 20, 2026
IMG-20251006-WA0015.jpg
Spread the love

06 अक्टुबर 2025

(सीजी क्राइम रिपोर्टर)

बिलासपुर:– थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है जिनसे शांति भंग की आशंका थी।

कार्यवाही के तहत निम्न व्यक्तियों पर धारा 170, 126, 135(3) BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की गई है —
1️⃣ नवीन कुमार झा पिता अमरेन्द्र झा, उम्र 44 वर्ष, निवासी कॉलोनी विहार के सामने शर्मा विहार, खमतराई।
2️⃣ मनीष श्रीवास पिता ओमप्रकाश श्रीवास, उम्र 35 वर्ष, निवासी विद्या मंदिर पुस्तकालय के सामने खपरगंज, थाना कोतवाली।
3️⃣ रजा खान पिता ताज खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेलापारा, चाटीडीह।
4️⃣ राम बघेल पिता स्व. छगनलाल बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमरैया चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा।

थाना प्रभारी सरकंडा ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अपराध की स्थिति उत्पन्न न हो सके।