26 सितम्बर 2025
(सीजी क्राइम रिपोर्टर)
बिलासपुर:-थाना बिल्हा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्लॉट से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी किया गया करीब 30 किलो तांबा वायर, पिग आयरन व अन्य सामान जिसकी कीमत लगभग ₹7,500 है, बरामद किया गया है।
मामला ऐसे खुला
दिनांक 24 सितम्बर 2025 को हिरामणी ज्वाले निवासी नोवा आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड दगौरी ने थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान प्लॉट के अंदर से दो युवक चोरी का सामान लेकर दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहे थे। आवाज देने पर दोनों ने सामान छोड़ दिया और बाहर निकलने की कोशिश में नदी के बहाव के कारण फंस गए।
पकड़े जाने पर आरोपियों ने अपने नाम राहुल निषाद और पुनीत निषाद बताए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी की वारदात उन्होंने सालिगराम ध्रुव के साथ मिलकर की थी।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. सालिगराम ध्रुव पिता बलदाउ राम ध्रुव, उम्र 38 वर्ष, निवासी पौसरी, थाना बिल्हा।
2. राहुल निषाद पिता चैतराम, उम्र 23 वर्ष, निवासी दगौरी, थाना बिल्हा।
3. पुनीत निषाद पिता रामखिलावन, उम्र 25 वर्ष, निवासी दगौरी, थाना बिल्हा।

पुलिस की कार्रवाई:-
तीनों आरोपियों से पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर चोरी का मशरूका बरामद किया गया। इसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस की भागीदारी:-
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्र.आर. अरविन्द तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम और अर्जुन जांगड़े की सराहनीय भूमिका रही।
