January 20, 2026
IMG_20250921_114137.jpg
Spread the love

21 सितम्बर 2025

(सीजी क्राइम रिपोर्टर)

ठेकेदार से लूटा 25 लाख, फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुआ खेल

बिलासपुर:–जांजगीर-चांपा। फिल्मों का असर कभी-कभी खतरनाक मोड़ भी ले सकता है। अकलतरा में एक युवक ने बॉलीवुड की फिल्म ड्रीम गर्ल से आइडिया लेकर ऐसा फरेब रचा कि ठेकेदार 25 लाख रुपये गंवा बैठा। आरोपी कोई लड़की नहीं, बल्कि 29 वर्षीय करण साहू निकला, जो बलौदाबाजार का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

👉.कैसे बुनी गई ‘प्रेम जाल’ की स्क्रिप्ट?

फर्जी नाम ‘पूजा साहू’ से फेसबुक आईडी बनाई।

👉.ठेकेदार दीपक को भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट और धीरे-धीरे बढ़ाई बातचीत।

👉.भावनाओं का जाल बुनकर विश्वास जीता।

👉.बहाने बनाए — माता-पिता की तबीयत, बहन का एडमिशन, खुद का एमबीबीएस दाखिला।

👉.ऑनलाइन ट्रांसफर और फोन-पे से ऐंठे पूरे 25 लाख रुपये।

इमोशनल ब्लैकमेल का शिकार

ठेकेदार दीपक ने आंख मूंदकर ‘पूजा साहू’ पर भरोसा किया। लगातार पैसों की डिमांड पर शक हुआ तो नंबर और खातों की जांच कराई। तब खुला बड़ा राज — ‘ड्रीम गर्ल’ दरअसल करण साहू था!

फिल्म से मिली ठगी की प्रेरणा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह जुए का आदी है। पैसों की कमी से जूझ रहा था तभी उसने ड्रीम गर्ल फिल्म देखी। फिल्म के हीरो की तरह लड़की बनकर ठगी करने का ख्याल आया और उसने फेसबुक पर ‘पूजा साहू’ का किरदार गढ़ लिया।

📢..🚨पुलिस की सख्त अपील🚨

अनजान आईडी से बातचीत करते समय सतर्क रहें।

आर्थिक मदद से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

अकलतरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने और कितनों को अपने ‘प्रेम जाल’ में फंसाने की कोशिश की है।