रतनपुर। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर स्थित शासकीय महामाया महाविद्यालय के नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) द्वारा शूट भवन में भव्य प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, युवा जोश और छात्र एकता के नारों से पूरा शूट भवन गूंज उठा। आयोजन के माध्यम से नवीन विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ शिक्षा, संघर्ष, नेतृत्व क्षमता, छात्र एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि कॉलेज जीवन अपने सपनों और परिवार की आकांक्षाओं को पूरा करने का महत्वपूर्ण समय है। विद्यार्थियों को इसके महत्व को समझना चाहिए। छात्र-छात्राएं देश और समाज के भविष्य की मजबूत नींव हैं।
युवाओं में असीम संभावनाएं हैं और दृढ़ निश्चय, लगन एवं परिश्रम के दम पर वे इतिहास बदल सकते हैं और नया इतिहास रच सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अच्छा व्यवहार, अनुशासन और आत्मविश्वास को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, कोटा के पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला, NSUI के प्रदेश सचिव राजा रावत एवं युवा नेता रवि रावत ने भी संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीताराम श्रीवास, आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव और चरण सिंह राज उपस्थित रहे।

मंच पर उपस्थित अतिथियों का NSUI छात्र नेता मानस ताम्रकार, माही राजपूत एवं आदित्य साहू ने शाल, श्रीफल और मां महामाया देवी का तेलचित्र भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानस ताम्रकार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में आदित्य साहू, माही राजपूत, संस्कार राजपूत, अविनाश श्रीवास, उस्मान खान, पुरुषोत्तम कश्यप, आशीष केवट, प्रियांशु श्रीवास, श्यामू साहू, राहुल, अरविंद, जयकिशन यादव, प्रशांत जायसवाल, वंश ताम्रकार, कृष्ण यादव, संजना कमलसेन, रंजिता, दामिनी यादव, निकिता सारथी, सिद्धि शर्मा, श्रद्धा साहू और नसरीन परवीन शामिल रहे।

पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधनों ने प्रवेश उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में NSUI छात्र नेता मानस ताम्रकार ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। हजारों विद्यार्थियों की भागीदारी वाला यह आयोजन केवल स्वागत समारोह नहीं, बल्कि युवा एकजुटता, छात्र नेतृत्व और शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित करने वाला प्रभावशाली मंच साबित हुआ।
