बिलासपुर। राजीव विहार बसंत विहार के पास चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक महिला खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थी, तभी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक अकेला युवक वहां पहुंचा और महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।
पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
