बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के शिवघाट में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अरपा नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुरुविहार कॉलोनी स्थित मुक्तिधाम के पास रहने वाले नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नवीन कुमार सिंह के बेटे राजवीर ने पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार को नदी में शव मिलने की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।
सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के मुताबिक, लापता व्यक्ति की तलाश के दौरान शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। नवीन कुमार सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
