बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा में आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत के द्वारा गुड्डी चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने साथियों सहित शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों और भक्ति संगीत का आनंद लिया।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि सच्चे और अच्छे मन से मांगी गई समस्त मनोकामनाएं माता रानी पूर्ण करती हैं। उन्होंने माता रानी के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास सहित उनके साथ पहुंचे कांग्रेस नेता श्री मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चरण सिंह राज और शुभम श्रीवास का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुखराम बिरजे, उपसरपंच श्री ओमप्रकाश श्रीवास, राजेंद्र साहू, कृष्ण केवट, संजय साहू, लोकेश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, विष्णु साहू, अशोक साहू और तीज राम साहू सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जगराता कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
