पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय रेकी करते थे। जब मकान मालिक खेती-किसानी या अन्य काम से बाहर जाते और घर सूना मिलता, तब आरोपी ताला तोड़कर अलमारी व पेटी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर लेते थे। तकनीकी साक्ष्यों और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने विनोद कुमार वासुदेव (33), भूपेंद्र सिंह राठौर उर्फ गुड्डू (43) और राज प्रजापति उर्फ लल्लू (19) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक कार, दो मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के
आभूषण, नकदी और गुल्लक के सिक्के बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोद कुमार वासुदेव ने चोरी की नकदी से कार खरीदी थी, जबकि राज प्रजापति ने चोरी की रकम से मोटरसाइकिल खरीदकर किस्तें चुकाने की बात स्वीकार की। जब्त संपत्ति की जांच और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं और मामले की विवेचना जारी है।
