बिलासपुर। सोशल मीडिया पर Shifa Mathews नामक यूजर की कथित पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पोस्ट की जांच कराने और दोष पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट पर गरबा सहित धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई है।

शिकायत में धूम्रपान, बाइक और हथियारों से संबंधित कथित आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो पोस्ट किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने इन पोस्ट की सत्यता और पूरे मामले की जांच कराने की मांग पुलिस से की है।

हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
