31 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। अवैध कबाड़ के कारोबार पर सिरगिट्टी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक साथ 10 कबाड़ दुकान संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी की टीम ने थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ दुकानों के संचालकों को तलब कर थाने लाया।
पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने के मामले में शेख तौसिफ, सैय्यद प्रिंस, अमित कश्यप, साहिल खान, अनुप डेविड, राजू चौहान, दीपेश कुमार साहू, अफजल हुसैन, मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद इमरान खान के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और नियम विरुद्ध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
