Spread the love

अवैध प्रतिबंधित इंजेक्शन व नशीली टैबलेट बेचने वालों पर सरकंडा पुलीस का प्रहार

02 सितम्बर 2025

(सीजी क्राइम रिपोर्टर)

बिलासपुर- थाना सरकंडा पुलिस द्वारा नाग नागिन तालाब बहतराई के पास रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक को पकड़ा गया,जिसने अपना नाम राजेन्द्र साहू पिता बनवारी लाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बहतराई बताया। दूसरा व्यक्ति रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी राजेन्द्र साहू की तलाशी में उसके पास से सफेद और काले रंग के कैरी बैग से प्रतिबंधित इंजेक्शन और टेबलेट्स बरामद किया गया।

25 नग Avil Injection

100 नग Rexogesic Injection

130 नग Nitrazepam Tablets

6506 कुल कीमत

आरोपी  राजेंद्र साहू पर अप.क्र. 1227/2025 धारा : 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार  कर,न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

इन दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से लोग नशे के आदी हो जाते हैं। इससे शरीर कमजोर होता है, सांस लेने में दिक्कत होती है, याददाश्त पर असर पड़ता है और धीरे-धीरे इंसान सामान्य जीवन जीने लायक नहीं रह जाता।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर. रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई है। प्रकरण में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन की जा रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।