
बिलासपुर:दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर से 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल, पुष्पहार एवं समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) श्री डारला सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह में श्री सक्तिवेल महाप्रबंधक (ई/टी), श्री ए.के. पटनायक महाप्रबंधक (सिविल), श्री आर.के. भारत वरिष्ठ प्रबंधक (सर्वे), श्री अजय दत्ता चौधरी वरिष्ठ तकनीकी निरीक्षक, श्रीमती विनीता मसीह मेट्रन ग्रेड ए-1, श्री प्रकाश कुमार द्विवेदी सुरक्षा उप निरीक्षक, श्री सुनील नायर सहायक सुपरवाइजर, श्री नारायण आचार्जी सहायक सुपरवाइजर ग्रेड-सी, श्री बजरंग चौहान प्यून ग्रेड-एच, श्री चैतराम कुर्मी इलेक्ट्रीशियन एवं श्रीमती अनारकली बंजारे सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहीं श्री बी.एन. झा महाप्रबंधक (खनन) एवं श्री मनोज मिश्रा वरिष्ठ प्रबंधक (सर्वे) भी 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान, कार्यकुशलता और समर्पण के बल पर ही कंपनी ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके कार्यों और सेवाओं को सदैव स्मरण किया जाएगा। साथ ही सभी के सपरिवार सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था में कार्य संस्कृति, आपसी सहयोग और निष्ठा की भावना हमेशा प्रेरणादायक रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं, जिससे बेहतर परिणाम सामने आते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय वाचन प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर द्वारा किया गया।
